वलीदपुर। मुहम्मदाबादगोहना विकास खंड क्षेत्र के विपणन केंद्र और एफसीआई और साधन सहकारी समिति पर बने क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबादगोहना विपणन केंद्र सीगाड़ी में 32 क्विंटल खरीद हुई।
ब्लॉक के दपेहड़ी गांव के किसान रामाश्रय सिंह ने विपणन केंद्र पर 32 क्विंटल गेहूं बेचा। केंद्र प्रभारी मोहम्मद इसरार अहमद ने बताया कि लगभग 150 किसानों से संपर्क किया गया है। चिरैयाकोट स्थित विपणन केंद्र से 53 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि गालिबपुर बरहदपुर, धर्मसीपुर और मड़ैया चट्टी पर भी केंद्र बनाए गए हैं। इस मौके पर चिरैयाकोट के क्रय केंद्र प्रभारी राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक क्रय केंद्र खुले रहेंगे।