जनपद क विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को शार्ट सर्किट और अन्य कारणों से आगलगी की कई घटनाएं हुईं। आगली की इन घटनाओं में तीन सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मडाई के लिए रखे गए गए तीन सौ बोझ फसल जली। इनमें भारी नुकसान हुआ।
कोपागंजसंवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे शार्ट सर्किट से लगी आग से करीब 200 सौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की खबर मिलते ही गांव वासी खेतों की तरफ दौड़ पड़े लेकिन उसे बुझाने में वह नाकाम रहे। पछुवा हवा ने आग में घी का काम किया। जिससे आग की भयावह होती गई कि कोई उसके नजदीक जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहा था। कई घंटों के बाद देर शाम 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। जिस किसानों की फसल उनके आंखों के सामने जल रही थी वह सिर्फ लाचार होकर तमाशबीन बने हुए थे। फिरोजपुर में लगी आग पास के रईसा पिपरौता, सरवानपुर, कसारा गांव तक फैल गयी। पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। आग की सूचना जैसे ही आस पास के लोगो को हो रही थी लोग खेतो की ओर दौड़ रहे थे लेकिन आग की लपटों को देखते हुए सिर्फ दर्शक ही बन्रे रहे। आगलगी की इस घटना में किसान सतिराम पुत्र जग्गू, राधेश्याम पुत्र कतवारु, श्रीराम पुत्र कतवारु, बसन्त पुत्र खेडा, फुलचंद पुत्र जगरुप, अलिहु पुत्र बुध्दु, परशुराम पुत्र हरगुन, भगवन्त पुत्र हरगुन, दुर्गावती पत्नी बालदत्त, सुभाष पुत्र हरगुन, सुदामा पुत्र जमुना, कमलाकर अवधेश कमलेश पुत्रगण बदामा, सूर्यीान पुत्र सनेही, नरेश पुत्र दुईज, रामाधार पुत्र समतु, खेलाडी पुत्र जगरुप, बिजयी पुत्र सम्पत, इन्द्रजीत पुत्र छोटू, रामप्रवेश पुत्र समपत , चन्द्रिका पुत्र मुनेश्वर सहित 50 से अधिक किसानों की लगभग 200 बीघा गेंहूं की फसल जलकर राख हो गई। मधुबन : थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण ढाई बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू जा सका।मखदुम पुर निवासी दीपचन्द गोड की एक रिहायशी झोपडी जल गई । साथ ही चन्दनपुर निवासी सर्वदानंद की 12 विश्वा गेेहूं की फसल जल गई तो प्यारेपुर निवासी के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणो से आग लग गई। उधर जोलहपुरवा निवासी मंगनू कुमार की एक बीघा की फसल जलकर राख हो गई। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरमोती के सीवान में दिन के एक वजे अज्ञात कारणो से आग लगने के कारण 50 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग से कोरौली के हरिश्चन्द यादव ,सुर्दशन सिह, राम प्रशाद , बालचन्द , कुटी के महंत सहित कई किसानों की 50 वीघा फसल जलकर राख हो गयी।
दुबारी संवाददाता के अनुसार अम्मा भेलऊर के देवसीपुर मौजा के कोटऊआ में डंठल जलाते समय लगी आग से बिग्रहपुर निवासी राम बदन यादव का साढ़े तीन सौ गेंहू का बोझ गेहूं की फसल जल गई। जबकि शीशम के बगीचू तथा बिग्रहपुर निवासी शिवानन्द यादव, सवरु यादव आदि के बगीच के पेड़ जल गए।