घोसी। कुमार परमार्थ बाबा गोविंद पीजी कालेज के पास मनचले लड़कों की गलत हरकतों से परेशान होकर प्रबंधक ने बुधवार को कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने मांग की कि कालेज के गेट पर पुलिस की तैनाती होनी चाहिए।
कालेज गेट के पास बाहरी युवकों के द्वारा गलत हरकतों से छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। आरोप लगाया कि पूर्व में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही न होने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ गया है। कहा कि दोपहर बाद एक बजे से लेकर तीन बजे के बीच मोटर साइकिल से आकर बाहरी युवक छात्राओं से बराबर अमर्यादित शब्दों के प्रयोग के साथ अभद्र व्यवहार करते रहते हैं। जब लड़कों को टोका जाता है तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। इसलिए इस बीच पुलिस की तैनाती कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।