फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीएम के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए 11513 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता कराई जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराने का फरमान जारी किया है। अब तक जिले के 11513 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
जिले में यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा, बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध 1200 से अधिक विद्यालय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सातवें संस्करण का आयोजन 29 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में छठवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक भाग लेंगे। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। अब तक जिले के 11513 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पंजीकृत करने और चयन करने के लिए 12 जनवरी तक इनोवेट इंडिया डाॅट माईजीओवी डाॅट इन डैश पीपीसी-2024 पर ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेता को विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ प्रशंसा प्रमाण पत्र और विशेष ‘परीक्षा पे चर्चा’ किट भी मिलेगी। विजेताओं में से कुछ छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा, विजेताओं को पीएम के साथ उनकी ऑटोग्राफ वाली तस्वीर की डिजिटल स्मारिका भी दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना था कि जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। प्रतियोगिता उत्तीर्ण करने के बाद परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। अब तक 11513 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें