फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1130 अधिवक्ता करेंगे अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। 1130 अधिवक्ता अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
विज्ञापन


मतदान के समय सभी अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी युक्त परिचय पत्र अथवा प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में कोई भी अधिवक्ता मतदान नहीं कर सकेगा। मतदान के लिए पुस्तकालय भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरुनरायन पांडेय और चुनाव अधिकारी मुहम्मद एकबाल ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 1130 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान के समय सभी अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सीओपी युक्त परिचय पत्र अथवा प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में कोई भी अधिवक्ता मतदान नहीं कर पाएगा। मतदान संघ के पुस्तकालय भवन में होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो बूथ और 16 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बूथ संख्या एक पर मतदाता सूची के क्रमांक संख्या एक से लेकर 570 तक के अधिवक्ता मतदान करेंगे। वहीं बूथ संख्या दो पर क्रमांक संख्या 571 से लेकर 1130 तक के अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी के सदस्य दीनानाथ यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, शंभूशरण श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह के अलावा चुनाव संचालन समिति में जकी अहमद, राकेश वर्मा, रूपेश पांडेय, बृजेश कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद यादव, रामविलास यादव, नंदू प्रसाद, शिवाजी, श्यामसुंदर दूबे को शामिल किया गया है। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी 10 पदों पर कांटे की टक्कर
22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहे। जिससे कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी चरम पर रही।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दारोगा सिंह, शमसुल हसन और शिवप्रसाद श्रीवास्तव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। महामंत्री के पद पर उपमन्यु राय, अशोक कुमार, अश्विनी सिंह, ज्ञानेंद्र पांडेय, वृजभान पाल, लोकेश मिश्र आदि के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह, गौरीशंकर पांडेय, शिवलाल यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अमित कुमार शर्मा, राजेश कुमार राय व हबीबुर्रहमान मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए हितेंद्र कुमार आर्य व हरिशंकर पांडेय के बीच सीधा मुकाबला है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव व गौरव पांडेय के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा। वहीं संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए रजनी सिंह, रमेश कुमार, नितिश भारद्वाज और उमेश कुमार सिंह के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें