ग्राम सभा देवकली विशुनपुर स्थित आबादी के बीच खुले मुर्गीपालन से गांव में फैल रही गंदगी से परेशान गांव के लोगों ने मंगलवार को नारेबाजी व प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा के कार्यों में व्यवधान करने वाले लोगो के विरुद्ध जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग किया।
कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के आबादी के बीच कुछ लोग मुर्गी पालन खोल रखे हैं। इससे बच्चे से लेकर बूढ़े तक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा गांव की सार्वजनिक पोखरियों, बंजर, सौरहान, खाद गढ्ढा की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। ग्रामीणों ने ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग किया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को नहीं मना गया तो वे लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजय भारती, गुलाब चंद, बृजेश कुमार, राजेश, बेंचू, पतिराम, कमलेश, शामू उमेश आदि शामिल रहे। ब्यूरो