फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट खिड़की खोलने की मांग भी नहीं पूरी की गई। यात्री सुविधाओं को बहाल करने की मांग पर अधिकारी केवल कोरे आश्वासन ही देते रह गए।
विज्ञापन

जंक्शन पर अधिकांश ट्रेनों के ठहराव के चलते रोजाना वाराणसी, मऊ, बलिया, गोरखपुर, सूरत, मुंबई, दिल्ली, आदि महानगरों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही होती है। खुला प्लेटफार्म होने से हर समय आम आदमी भी घूमते रहते हैं जिससे खतरे की संभावना बनी रहती है। प्लेटफार्म दो व तीन नंबर पर ट्रेनों का ठहराव होने पर भी ओवरब्रिज पार करना लोगों की मजबूरी हो गई है। बस्ती से यहां ट्रेन आने पर लोग उत्तरी छोर से ही बाहर निकलते व प्रवेश करते हैं। ऐसे में कई बार रेलवे ट्रैक से मार्ग पार करते हैं। स्टेशन पर एक ही टिकट खिड़की होने पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त टिकट खिड़की का प्रस्ताव भी सालों से अधर में पड़ा हुआ है। यहीं नहीं सर्वर फेल होने के चलते आए दिन आरक्षण कांउटर बंद होने के चलते क्षेत्र के लोगों को आरक्षण के लिए जिला मुख्यालय जाने को मजबूर होना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर प्रकाश के लिए लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है।
क्षेत्र के वकील अहमद, जमील अख्तर, विजयी राजभर, धमेंद्र यादव, प्रभाकर सिंह, गुड्डू सिंह, रितेश सिंह ने बताया कि विभाग को कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस बावत स्टेशन स्टेक्षक मुरली मनोहर सिंह यात्री सुविधाओं को मुहैया कराने का पूरा प्रयास चल रहा है। व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें