फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक के विरुद्ध शिक्षक कर्मचारी लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के वलीदपुर स्थित के वीआरके इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. दीनानाथ राय के साथ प्रबंधक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले ने अब काफी तूल पकड़ लिया है। इस मामले में शिक्षक, प्रधानाचार्य तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी आंदोलित हैं। डीएवी बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने प्रबंधक के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए 22 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों को बंद कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य एवं डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने कहा कि किसी भी प्रधानाचार्य शिक्षक या कर्मचारी को प्रबंधक द्वारा अपमानित करने का प्रयास किया गया तो संगठन इसका मुंह तोड़ जवाब देगा। दोषी प्रबंधक के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए 22 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों को बंद कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। संगठन के जिलाध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी ने कहा कि दुर्व्यवहार के मामले पर शिक्षक संघ संघर्ष करेगा। बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि उनका संगठन शिक्षकों के साथ धरने में सहयोग करते हुए शतप्रतिशत शामिल होगा। संचालन जिला मंत्री चंद्रभूषण राय ने किया। बैठक को सत्य प्रकाश राय, ऋषिकेश पांडेय, हरिनाथ सिंह, रामानंद यादव, दीनदयाल राय, मृत्युंजय तिवारी, भूपेंद्र सिंह रामानंद यादव, आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर शरद चंद, शरद पांडेय, राम लक्षण प्रसाद, बृज बिहारी पांडे, अरिमर्दन सिंह, प्रमोद सिंह, मधुसूदन तिवारी, राजीव यादव, अरविंद तिवारी, रामनगीना प्रसाद, दिनेश तिवारी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें