फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना देवेंद्र का चालान शनिवार को अदालत में कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सरगना इसी थाने के ढेकवारा गांव का निवासी है। पुलिस सरगना के फरार साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार वह गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेहुआ गांव का निवासी मनोज है।
विज्ञापन

इन पर आरोप है कि चोरपा कला गांव निवासी दिनेश प्रसाद , मधुबन थाने के छतहरा कौशल कुमार , मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सियाबस्ती के दिनेश राजभर , बलिया जिले के कीड़िहरापुर थाने के मसूरिया गांव के श्रवण कुमार ,सरायलंखसी के गरथौली के संजीव कुमार कोपागंज थाने के पारा मुबारकपुर गांव के जयहिंद , कोपागंज कसबे के चंदनपुरा के मनोज कुमार सहित कई युवाओं से डेढ़ डेढ़ लाख रुपये लेकर कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर तथा मुहर लगाकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र बनाकर थमा दिया था। इस संबंध में जानकारों का कहना है कि यदि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। इसमें विद्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के के लिपिकों का हाथ हो सकता है। इस बाबात सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्घकी का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस इस गिरोह के सभी लोगों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें