मऊ। रविवार को कोविड-19 की तीनों जांच रिपोर्ट में 11 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें तीन शहर क्षेत्र के है। अब क़ुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2844 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 847 संदिग्धों की जांच एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें छह लोग संक्रमित मिले, वहीं लैब से आई 61 जांच रिपोर्ट में 4 और ट्रूनाट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला।
संक्रमित मरीजों में नगर के मुुंशीपुरा से एक, सहादतपुरा से एक, ब्राह्मण टोला से एक, नेऊरपुर से दो, ब्राह्मणटोला से एक, इंदारा से एक, मखना पिंडोहरी से एक, मेंउड़ीकला से एक, सिपाह से एक, गोकुलपुरा से एक है। इन सभी लोगों को होम आइसोलेशन के साथ एल -2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। नए संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2844 पहुंच गई है। इसमें 2757 मरीज रिकवर हो चुके है। 36 मरीजों की मौत हो चुकी है, 51 सक्रिय मरीज है। जिसमें 33 मरीजों को होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है।
क्षेत्र में दो पॉजिटिव मिले
चिरैयाकोट। कस्बा के असलपुर तथा महंगुपुर गांव निवासी दो लोगों के संक्रमित मिलने पर मंगलवार को सीएचसी रानीपुर की टीम ने दोनों गांवों में 50 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया। वहीं 50 लोगों का सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजा गया। जांच टीम में डॉ. सौरभ कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. फिरोज खान, डॉ. अभिषेक कुमार शामिल रहे।