मऊ। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं के बेहतर समाधान के लिए चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा शिक्षकों के संवाद का रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने कहा कि अभिभावक शिक्षक बैठक एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से अध्यापक का संबंध छात्र और उसके अभिभावकों के साथ और मधुर हो सके। परिणाम दिखाना सिर्फ साधारण प्रक्रिया का हिस्सा है, पर बैठक इसलिए आयोजित की गई है कि अध्यापक अभिभावकों को यह बता सके कि उनका बच्चा किस विषय में कमजोर है, कहां ध्यान देने की जरूरत है या फिर किस तरह से सुधार हो सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि यह आयोजन माता-पिता और शिक्षकों के लिए छात्र के विकास के लिए प्रयत्नों को समझने का अवसर है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावक एवं शिक्षक बच्चों के बारे में एक दूसरे के अनुभव से बेहतर जान सके। ताकि बच्चों को समझाना और उनका मार्गदर्शन आसान हो सके। अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सविजा पीटर ने अभिभावकों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।