फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद के विरुद्ध दर्ज वापस न होने पर गिरफ्तारी देंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर आयोध्या में धारा 144के उलंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया है कि यदि तत्काल मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो 23जनवरी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर आयोध्या स्थित सिविल लाइन के समीप गाँधी प्रतिमा के समक्ष 11बजे दिन में सांसद संजय सिंह के साथ मऊ जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता भी गिरफ्तारी देगे। जिलाध्यक्ष शाहआलम एवं जिला महासचिव अविनाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है।भाजपा जनविरोधी, किसान विरोधी है। वह आम जनमानस की आवाज दबाना चाहती है । जिसके कारण यात्रा में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है । जिसे तत्काल वापस नहीं लिया गया तो 23जनवरी को आयोध्या में सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में धरना एवं गिरफ्तारी दिया जायेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें