गोरखपुर से तीन सदस्यीय विजिलेंस की टीम बुधवार की सुबह स्टेशन पहुंची। टीम सबसे पहले पार्सल घर पहुंची और बुकिंग से संबंधित दस्तावेजों की छानबीन की। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औचक निरीक्षण से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे गोरखपुर से तीन सदस्यीय टीम निजी वाहन से स्टेशन पहुंची। टीम सबसे पहले पार्सल घर पहुंची, ओर व्यापारियों द्वारा बुकिंग के रखे सामानों की जांच करने के साथ उसकी तौल कराया। टीम ने बुकिंग सामान से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। निरीक्षण में स्थानीय रेलवे कर्मचारियों से दूरी बनाई रखी, जिससे टीम द्वारा की जा रही जांच की जानकारी नहीं हो सकी। एक घंटे जांच के बाद टीम वापस गोरखपुर को रवाना हो गई।