फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क की बदहाली से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय स्थित दूरसंचार केंद्र रानीपुर से जुड़े गांवों में दूरसंचार सेवा महीनों से ध्वस्त होने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को दूर संचार केंद्र पर विरोध पद्रर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्दी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे टीडीएम आफिस पर बडा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

रानीपुर स्थित दूरसंचार केन्द्र से फतेहपुर,गोकुलपुरा, पड़री,चकिया रानीपुर, काझा,अस्सी भवन,बरवां,चितबिसांव,कोड़र ,गोपालपुर,भुसुवां सहीत बिभिन्न सैकड़ों गांवों नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त है।शिकायत के बाद भी सुनवाई नही होने पर बुधवार को मोबाइल उपभोक्ताओं का धैर्य बुधवार कोजबाब दे गया । काफी संख्या में मोबाइल उपभोक्ताओं ने भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शक्ति सिंह के नेतृत्व में रानीपुर दूरसंचार केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारे बाजी की और उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी को ज्ञापन सौंपर नेटवर्क की समस्या दूर करने की मांग किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले सुनील सिंह,रामप्रकाश, दिनेश मौर्य, रमेश सिंह,जितेन्द्र यादव,मुकेश सिंह,थप्रशांत नंद प्रताप आदि ने आरोप लगाया कि महीनों से बीएसएनल उपभोक्ता परेशान हैं। मोबाइल का नेटवर्क आने जाने का तथा टावर गायब होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा।क्षेत्र के लोगो ने कहा कि यदि नेटवर्क की समस्या शीघ्र ही दूर नही हुई तो टडीएम आफिस पहुंचकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें