फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली का निरीक्षण कर सीओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सोमवार की दोपहर तहसील मुख्यालय स्थित कोतवाली पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने बैरक के साथ आवासों, रसोई घर के साथ शस्त्रागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दस्तावेजों का भी निरीक्षण करने के दौरान उन्हें रख रखाव में अनियमितता मिली। इस पर उन्होंने कार्यालय स्टाफ को चेतावनी दी, साथ ही लंबित विवेचना को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आदेश संबंधित उपनिरीक्षकों को दिया। बोले ठंड ने दस्तक दे दिया है, यह समय है जब चोरी की घटनाएं बढ़ती है। ऐसे में सभी अपने क्षेत्रों में चक्रमण करके नजर रखेंगे। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह, शिव मूर्ति तिवारी, अजय कुमार त्रिपाठी, आर यश नागर, रणजीत यादव, जमील अहमद, ब्रह्मा नंद यादव आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें