महिला जिला अस्पताल में सोमवार को दोपहर दो बजे तक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के बाद भी अस्पताल में तैनात रहे। दरअसल सोमवार को सदर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया जाना था। एसडीएम के संभावित निरीक्षण की जानकारी होने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक जहां अपने अपने कक्षों में निर्धारित समय 2 बजे के बाद भी मरीजों का उपचार करते दिखे। वहीं, अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी अपने ड्रेस में दिखने के साथ साफ सफाई व्यवस्था को दुरस्त करते दिखे। हालांकि एसडीएम अस्पताल नहीं पहुंची। एसडीएम के न आने की जानकारी अपने अपने सूत्रों से पता करने के बाद डाक्टर और कर्मचारी अस्पताल से गए।