मऊ। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में डीएम औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर एवं औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में पुलिस गस्त बढ़ाने के निर्देश दिया। इसमें भूमि का चिन्हीकरण कर कार्य कराने के निर्देश दिये गये। औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत के बारे में कहा गया कि टेंडर हो गया है, बरसात का मौसम समाप्त होते ही सड़क मरम्मत शुरू कर दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान सहादतपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर के स्वतंत्र विद्युत फीडर के संबंध में उद्यमियों को बताया कि उद्योग निदेशालय कानपुर को बजट के लिए पत्र लिखा गया है। औद्योगिक इकाईयों में आपदा पत्रबन्ध की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिया कि आपदा के सम्बन्ध में यदि किसी उद्यमी द्वारा व्यवस्था नही की जाती है तो उद्यमियों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया एप्स को प्रमुखता पर फीड बैक देने के सभी उद्यमियों से कहा गया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयर मैन तैयब पालकी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन अधिकारी सहित सभी उद्यमी उपस्थित रहे।