फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन की भूमि के मुआवजा भुगतान में कमीशन बाजी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग को लेकर स्थानीय अधिकारियों द्वारा अधिगृहीत भूमि में की जा रही हेराफेरी को लेकर आवाजें उठनी शुरू हो गयी हैं। यही नहीं किसानों के अलावा कुछ समाजसेवी संगठनों ने आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारियों और राजस्व विभाग की मिली भगत से काछीकला में छह ऐसे किसानों का भुगतान दलालों के माध्यम से किया गया है, राजमार्ग में जमीन अधिगृहीत ही नहीं की गई है। इस संबंध में बोधिसत्व सेवा संस्थान द्वारा मामले की जाँच की मांग की है।
विज्ञापन

वाराणसी से गोरखपुर तक फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। फोरलेन मार्ग को लेकर बोधिसत्व समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, किसान सभा के राम नवल राही और सनी कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ एनएचआई के कर्मियों व राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से कोपागंज ब्लॉक के काछीकला में कई ऐसे किसानों का भुगतान किया गया है, जिनकी जमीने अधिगृहित नहीं है। जबकि जिनकी जमीने अधिगृहीत की गई है अब तक उनमें अधिकतर किसानों का भुगतान ही नहीं किया गया है। यह आरोप लगाया कि एनएचआई आफिस से लेकर जिला मुख्यालय तक दलाल पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं, ये दलाल किसानों के खातों में पैसा भेजवाने के नाम पर तरह तरह के सौदेबाजी कर रहे हैं। इस मामले की जाँच की आवाज उठायी गई है।
इस बाबत पूछे जाने पर एनएचआई के लाइन आफिसर राकेश कुमार वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एनएचआई द्वारा गाड़े गए पिलरों के अंदर की सभी जमीनों का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। ड्राइंग व एलएपी में थोड़ा अंतर है जिसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें