फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई के दौरान आए 10 मामले, चार का ही निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के क्रम में सोमवार को नगरपालिका के सभागार में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर 10 मामले आए। इसमें चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के क्रम में ‘संभव कार्यक्रम’ के तहत नगरपालिका में जनसुनवाई की व्यवस्था की है। इस दौरान 10 शिकायतें आईं। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ज्यादातर मामले पेयजल, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि के रहे। मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को अविलंब राहत देने के क्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। इस दौरान कर अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेंद्र कुमार, जेई जल पंकज कुमार वर्मा, निर्माण लिपिक धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, जलकल लिपिक कमलेश कुमार पांडेय, अनीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें