फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़रांव ब्लाक के 1.20 लाख लोगों को लग चुके हैं टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में कोविशील्ड के टीके लगाने की रफ्तार तेजी पर है। वहीं टीके लगवाने के प्रति लोगों में खासा उत्साह भी दिख रहा है। सीएचसी बड़रांव से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें, तो ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत के गांवों में अब तक कुल एक लाख 20 हजार लोगों को कोविशील्ड के टीके लगाए जा सके हैं। इनमें 30 हजार लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी लग गई है। इसके अतिरिक्त एक लाख 70 हजार लोगों को अभी पहली खुराक लग पाई है। टीकाकरण का कार्य रोजाना चल रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग, बहरामपुर, भिखारीपुर, कान्हेरी आदि 24 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की कुल 18 टीमों ने 1854 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए। इसमें 1200 लोगों को प्रथम डोज तथा 654 लोगों को टीके की दूसरी खुराक शामिल हैं। सीएचसी बड़रांव के अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि कोविशील्ड के टीकाकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर रोजाना चल रहा है। शीघ्र ही बचे हुए लोगों को वैक्सीन के टीके लगाकर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों को टीकाकरण अभियान से पूरी तरह संतृप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें