फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नन्हें भक्त भी आस्था की वैतरणी में लगा रहे गोता, बोले-थकान नहीं लगती, बल्कि आनंद आता है

Sat, 01 Jul 2023 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में युवा, महिलाओं, वृद्ध के साथ-साथ नन्हें भक्त भी आस्था की वैतरणी में गोता लगा रहे हैं। बच्चों ने कहा कि उन्हें थकान नहीं लगती बल्कि आनंद आता है। 
 
विज्ञापन
Mathura News: परिक्रमा शुरू करने से पहले दंडवत होती भक्तों की टोली और विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुड़िया पूनों पर जहां युवा, महिलाएं और वृद्ध श्रद्धालुओं के साथ नन्हें भक्त भी गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। वहीं नन्हें श्रद्धालु भी पीछे नहीं है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी भीषण गर्मी और तेज धूप में नंगे पांव परिक्रमा कर जन-जन के आराध्य गिरिराज महाराज को प्रसन्न कर रहे हैं। गर्मी भी इन नन्हें भक्तों के कदम नहीं रोक पाई। अपने आराध्य के प्रति उनकी आस्था और सात कोस की परिक्रमा को लेकर इन बच्चों का जज्बा देखते ही बन रहा है।

विज्ञापन


इंदौर से अपनी बुआ के साथ आया नौ वर्ष का आरव सप्तकोसीय परिक्रमा लगा रहा है। दूसरी बार आए आरव में परिक्रमा और मुड़िया मेले को लेकर गजब का उत्साह है। आरव का कहना है कि यहां होने वाले आयोजन उसे बहुत ही अच्छे लगते हैं। उसका मन है कि वह प्रति वर्ष अपने परिवार के साथ परिक्रमा लगाने आए।

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन


दिल्ली के नांगलोई से अपने बाबा रामअवतार के साथ आए 10 साल के आदित्य ने बताया कि वह लंबे समय से गोवर्धन आने का इंतजार कर रहा था। गर्मी की छुट्टियां होने पर यहां आने की तैयारियों में लगा था। परिक्रमा करने में किसी भी तरह की थकान नहीं होती बल्कि आनंद आता है। दिल्ली से अपने माता-पिता के साथ आए छह साल का देव खेल-खेल में गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा लगा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन


विशाल गोवर्धन पर्वत और मंदिरों में दर्शन करना उसे अच्छा लगता है। दिल्ली से आई सात साल की भानु और नौ साल की प्रिंसी दोनों भाई बहन हैं। अपने माता-पिता के साथ सात कोस की नंगे पांव परिक्रमा लगा रहे हैं। बच्चों ने बताया कि भगवान गिरिराज महाराज परिक्रमा लगाने से प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। इसलिए वह परिक्रमा दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- बाहर खाने से पहले सावधान: किशोर ने पिज्जा खाकर पी कोल्ड ड्रिंक, पेट में हुआ दर्द; देखते ही देखते तोड़ दिया दम

भरतपुर से परिवार के साथ आए 11 साल के आर्यन ने बताया कि वह पिछले वर्ष भी मुड़िया पूर्णिमा पर परिक्रमा लगाने आए थे। इस बार भी परिक्रमा और दर्शन करने आए हैं। परिक्रमा में किसी तरह की परेशानी और थकान नहीं होती है, बल्कि आनन्द आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें