फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ युवा प्रतिभा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
गोवर्धन में आयोजित युवा प्रतिभा महोत्सव में अति​थियों का स्वागत करते आयोजक।
विज्ञापन
गोवर्धन। छह दिवसीय युवा प्रतिभा महोत्सव की शुरूआत श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के मध्य हुई। पहले दिन 4 क्रिकेट मैच हुए। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, प्राचीन जंगलेश्वर महादेव के महंत डॉ. दीनबंधु शरण महाराज, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्रिकेट मैचों में लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज अडींग ने श्री मुरारी कुंज सरस्वती इंटर कॉलेज गोवर्धन को 20 रन से हराया। दूसरे मैच में तिलक सिंह इंटर कॉलेज राल ने ध्रुव इंटर कॉलेज अडींग पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में मानव भारती इंटर कॉलेज जुल्हेंदी ने आदर्श जनता इंटर कॉलेज अडींग को 3 विकेट से हराया।

चौथे मैच में भगवान इंटर कॉलेज नीमगांव ने जीआईसी इंटर कॉलेज अडींग पर पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस अवसर पर डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, सचिव मधु शर्मा , प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार शर्मा, शिक्षा निदेशक महेश चंद्र अग्रवाल, विपुल शर्मा ,सतीश शर्मा, प्राध्यापक टीकम सिंह राजावत, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन पीटीआई दिलीप यादव व भारत उपाध्याय एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें