फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीलरशिप के बहाने युवक से 3.57 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के इरौली जुन्नारदार गांव के एक युवक से डीलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इरौली जुन्नारदार निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि करीब दो माह पहले उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को उनके कॉलेज का साथी बताया। उसने दिनेश से उनके कारोबार के बारे में जानकारी ली। जब दिनेश ने बताया कि उनके पास कोई काम नहीं है। ठग ने उन्हें इफको हब और टाटा पावर सोलर सिस्टम की डीलरशिप दिलाने का प्रस्ताव दिया। डीलरशिप लेने के लिए दिनेश ने 25 और 27 अगस्त को अलग-अलग बैंक खातों में 3.57 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद दिनेश को ठगी का एहसास हुआ। सीओ अमरनाथ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस धोखाधड़ी में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें