फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: सिगरेट न देने पर किया झगड़ा, सरेराह घोंप दिया चाकू; अस्पताल में इलाज के दाैरान युवक की माैत

Sat, 12 Sep 2026 05:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सिगरेट देने से मना करने पर आरोपियों की युवक से कहासुनी और झगड़ा हो गया। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने रामू की बाजू में चाकू मार दिया और मौके से भाग गए। घटना के बाद घायल रामू को अस्पताल ले जाया गया,  जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घर पर तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दाैरान माैत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में चाकू से हमले में घायल थाना जैत क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी 18 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि सिगरेट न देने पर चार अज्ञात युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया और बाजू में चाकू मारकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर परिजन उसे घर ले आए थे। अगले दिन सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव तेहरा निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र रामू बृहस्पतिवार देर रात राधा फ्लोरेंस रोड पर अज्ञात चार लोगों के साथ हुए झगड़े में घायल हो गया था। आरोप है कि चारों युवकों ने रामू से सिगरेट मांगी। मना करने पर उनके बीच कहासुनी और झगड़ा हो गया। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने रामू की बाजू में चाकू मार दिया और मौके से भाग गए। घटना के बाद घायल रामू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए। अगले दिन सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए दोबारा सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने पर उसे बृज हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रामू की मौत हो गई। अस्पताल से युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। नारायण सिंह की तहरीर के आधार पर थाना जैत पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। सूचना पर थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया युवक की मौत के बाद प्राथमिकी को उचित धाराओं में तरमीम किया जाएगा। पुलिस चारों अज्ञात आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें