फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करें युवा

Sat, 15 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
‌‌‌िडिजिटल इं‌िडडिया
विज्ञापन
सांसद और सिने तारिका हेमा मालिनी ने कहा सरकार कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दे रही है। देश के लोग खासकर युवा डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

राजीव भवन में आयोजित डिजीधन मेले में पहुंची सांसद ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। यहां बैंकों की ओर से लगाई गईं स्टाल का निरीक्षण किया और कई एप्लीकेशन के बारे में जानकारी ली।

राजीव भवन के मीटिंग हॉल में प्रधानमंत्री के नागपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। प्रधानमंत्री ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भीम एप का प्रचार-प्रसार करने को कहा। मेले में भारतीय स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक, पेटीएम, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि ने अपने स्टॉल लगाए और लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में बताया। 
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा  ने जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तरों पर आयोजित मेलो में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायिक संगठनों, छात्रों, किसान संगठनों, युवा संगठनों, व्यापारिक संगठनों की प्रतिभागिता पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके प्रसाद, भारतीय स्टेट बैंक के समन्वयक नरेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें भीम एप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कैशलैस ट्रांजेक्शन के लिए अक्सर भीम एप्लीकेशन का जिक्र करते है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल बेहद आसान है। एआरटीओ प्रवर्तन मुंशीलाल ने बताया कि इस एप्लीकेशन को आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद सभी प्रकार के कर और धन का आदान प्रदान बेहद आसान है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपने धन को लेने के लिए रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें