फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सचखंड एक्सप्रेस में तलवार से हमले में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सचखंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ निहंग सरदारों ने एक यात्री पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


शहर के थाना यमुनापार, अयोध्या नगर निवासी गोविंद शर्मा ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी अंजना शर्मा को ग्वालियर में दवा लेने जाने के लिए सचखंड एक्सप्रेस में बैठाने आया था। ट्रेन में पहले से बैठे कुछ यात्रियों से उन्होंने पत्नी के बैठने के लिए थोड़ी जगह देने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर निहंग सरदारों ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जीआरपी के मुताबिक घायल का चिकित्सीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें