फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर बालिका से सामूहिक दुष्कर्मः युवक की मौत पर शव देख लौट रही थी, रास्ते में युवक घर में खींच ले गए

Wed, 25 Jan 2023 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
दस साल की बच्ची से गैंगरेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैवानियत की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की मौत के बाद शव देखकर घर लौट रही दस वर्षीय बालिका से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। गांव वालों को जानकारी हुई तो वहां भीड़ लग गई। अंतिम संस्कार से पहले शव को देखने के लिए गांव की ही एक दस वर्षीय बालिका भी गई थी।

वहां से उसे घर लौटने में देर हो गई। वह रात दस बजे शोकाकुल परिवार वाले घर से अपने घर के लिए आ रही थी। इसी समय गांव के दो युवकों ने मानवीयता की सभी हदें पार कर दी। आरोपियों ने किशोरी को रास्ते से एक घर के अंदर घसीट ले गए। 
विज्ञापन


वह चीखती या चिल्लाती इससे पहले ही आरोपियों ने उसके सामने तमंचा तान दिया। इसके बाद तमंचा के बल पर एक-एक करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किशोरी को वहीं बेसुध अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए।  

पीड़िता किसी तरह वहां से निकलने के बाद घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमान खिसक गई। इसके बाद वह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें