फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर को समझा चोर: चोरी के शक में युवक को पकड़ा, मारपीट कर थाने में साैंपा; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2026 10:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राजू बुधवार देर रात अपने दोस्त महेश को छोड़ने के लिए कस्बा आया था। महेश को छोड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने राजू को चोर समझकर घेर लिया। इसके बाद बाद राजू के साथ मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
चोरी के शक में पकड़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख कस्बे में बुधवार रात चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव माढ़ा चौथईया निवासी राजू बुधवार देर रात अपने दोस्त महेश को छोड़ने के लिए कस्बा आया था। महेश को छोड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने राजू को चोर समझकर घेर लिया। इसके बाद बाद राजू के साथ मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस ने युवक की जांच की तो पता चला कि वह मजदूरी करता है। देर रात ही पुलिस ने राजू को परिजन के सुपुर्द कर दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।  वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया गया है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के खिलाफ किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें