फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में जमीन के लिए छोटे भाई का कत्ल....आधी रात को मार दी गोली, सड़क पर पड़ी मिली लाश

Wed, 10 Sep 2025 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पिता की जमीन के लिए छोटे भाई का कत्ल कर दिया गया। शव रास्ते में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार है। 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस जांच करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव शल्ल में मंगलवार रात 12 बजे पारिवारिक कलह के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव शल्ल निवासी चन्द्रपाल सिंह के बड़े बेटे संजीव और छोटे बेटे अजीत के बीच पिता की 12 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अजीत अविवाहित है। मंगलवार रात 12 बजे झगड़े के दौरान  संजीव ने अजीत सिंह (35)को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार डंबर सिंह ने गांव के रास्ते में शव पड़ा देखा। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं वारदात के आरोपी भाई फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी संजीव की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें