फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसी-फ्रिज का कार्य करने वाले युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में एसी-फ्रिज का कार्य करने वाले युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर जाकर उसके शव को बरामद किया और साक्ष्य भी जुटाए हैं। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा निवासी ललित (25) जमुनापार क्षेत्र के अंतर्गत कृष्ण धाम कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर एसी-फ्रिज ठीक करने का कार्य करते थे। सोमवार को मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां रहने वाला युवक सुबह से कमरे से नहीं निकला है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विदेश त्यागी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो ललित का शव फंदे से लटका था।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक का शव बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजन को सूचना दे दी। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में अगर परिजन की तरफ से कोई तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें