फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आगरा कैनाल में मिली युवती की लाश, गले पर चोट के निशान; पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी

Tue, 07 Apr 2026 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सौंख क्षेत्र में आगरा कैनाल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैनाल में सोमवार की सुबह युवती का शव पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस का अनुमान है कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। नहर के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, लेकिन अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मगोरा थाना क्षेत्र में आने वाली आगरा कैनाल में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने नहर के किनारे टहलने के दौरान करीब 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मगोर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर पहचान नहीं हुई। 
विज्ञापन

युवती ने ग्रे रंग की टीशर्ट और गुलाबी रंग का लोअर पहना हुआ है। उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत होता है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए। युवती के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आगरा कैनाल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे पता लग सके युवती को यहां लाकर फेंकने वाले कौन हैं। आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें