फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खेत पर चारा लेने गया था युवक, बिजली के तार से लगा जोरदार करंट...हो गई मौत

Sat, 02 Aug 2025 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कस्बा मांट में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर चारा लेने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा मांट मूला में खेत पर चारा लेने गए युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


शनिवार को मांट मूला निवासी संदीप पुत्र गोपाल खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था तभी खेत की मेड़ पर लगे हुए कांटों को हटाते समय अचानक से बिजली पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। खेतों में काम रहे किसान संदीप को अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसानों ने बताया की कई दिनों से बिजली के पोल में करंट आ रहा था, जिसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें