मथुरा। फरह में स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को दवा देती हुई।
- फोटो : mathura
मथुरा। फरह के गांव मिर्जापुर में वायरल बुखार से गांव के लोग बीमार हुए थे। बीमार लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच स्वास्थ्य विभाग ने कराई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार गांव-गांव टीम भेजकर घर-घर लोगों के बीमार होने का पता लगा रहे हैं।
फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. रामगोपाल ने बताया कि शुक्रवार को थिरावली गांव में स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गई थीं। यहां पर घर-घर जाकर टीम ने बुखार, सिर में दर्द व अन्य परेशानी होने की जानकारी लोगों से ली, लेकिन गांव में मौसम के बदलाव के एक-दो मरीज मिले।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बारिश में लगातार निगरानी कर रही है। संचारी रोग अभियान में भी घर-घर स्वास्थ्यकर्मी जाकर मरीजों को खोज कर रहे हैं। जलभराव होने वाले क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 35 से अधिक लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच निगेटिव आई है। इससे पता लगा रहा है कि वायरल बुखार से ही लोग बीमार हुए थे।