वृंदावन से होटल बंद कर लौट रहे व्यक्ति को थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत किसी बाइक सवार ने गोली मार दी। पीछे से मारी गई गोली व्यक्ति की कमर में लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है।