मथुरा के फरह में सोमवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रहे पिता-पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, पिता घायल हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर इकलाैते बेटे का शव देख मां का कलेजा फट पड़ा।
पोस्टमार्टम हाउस पर इकलौते बेटे का शव जब मां के सामने आया तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद स्थिति सुधरी तो शव देखकर बिलखने लगीं। परिजन समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरअसल, फरह क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और इकलौते बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिहार के छपरा निवासी शोभाकांत तिवारी ने बताया कि वह गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करते हैं। सोमवार को वह बेटे अमितराज (18) के साथ बाइक से छपरा के लिए चले। फरह पहुंचे पर हादसा हो गया। मंगलवार को होश आया तो जानकारी पत्नी चंचल व परिजन को दी।
पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे का शव देखकर पत्नी गश खाकर गिर गईं। परिजन ने चेहरे पर पानी के छींटे मारे तब होश आया। होश आते ही शव को देख बिलखने लगी। उसे रोता देख पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अन्य लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।शोभाकांत तिवारी ने बताया कि अमितराज उनकी इकलौती संतान थे और वह कक्षा 10 वीं के छात्र थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को छपरा ले गए।