फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दुकान पर खड़े युवक को मारी गोली...हमलावरों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 11 May 2025 03:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दुकान पर खड़े युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायल के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल मे भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र नगर में रविवार सुबह डेयरी पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली डेयरी पर खड़े युवक को लगी। लहूलुहान हो गया। लोगों को आता देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह 11 बजे के करीब महेंद्र नगर निवासी विजय अग्रवाल घर के बाहर बनी दुकान पर खड़े थे। दुकान में मांट निवासी बॉबी ने डेयरी खोल रखी है। यहीं पर सौंख एवं हाल महेंद्र नगर निवासी मेघश्याम उर्फ अर्जुन खड़े थे। तभी बाइकों पर करीब एक दर्जन हमलावर पहुंचे। बॉबी से गाली गलौज करने लगे। झगड़ा होने पर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी।
 
 
विज्ञापन

फायरिंग में गोली मेघश्याम उर्फ अर्जुन के निजी अंग के पास लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। लोगों ने बाइक सवारों को घेरने का प्रयास किया तो बाइक सवार हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि गोली मारने वाले दूध का कार्य करने वाले बताए जा रहे हैं। डेयरी मालिक और बाइक सवारों में रुपयों का लेनदेन था। इसी को लेकर गोली मारी है। गोली मारने वालों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी दबिश दे रहे हैं। परिजन ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें