वृंदावन में युवक की हत्या करके प्रेम मंदिर के पास शव फेंका गया। उसका चेहरा कूचा गया है। घटना से क्षेत्रीय लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। इसकी दाईं आंख कुचली गई है। इससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना पर सीओ और वृंदावन कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। आसपास मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। घटना रमणरेती चौकी क्षेत्र के प्रेम मंदिर के पास सुनरख रोड की है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।