फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वो साधु के रूप में आया... पांच साल के बच्चे की उठाया और सड़क पर कई बार पटका, मथुरा में बेहद दर्दनाक वारदात

Sun, 20 Aug 2023 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां साधु के रूप में आए युवक ने पांच साल के मासूम बच्चे को सड़क पर पटक पटक कर मार डाला। मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
पांच साल के बच्चे की उठाया और सड़क पर कई बार पटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय बालक की सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो भागगकर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना शाम करीब पांच बजे गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड के गोपाल घाट की है। राधाकुंड के कुम्हार मोहल्ला निवासी हरपाल का पांच वर्षीय बेटा अंकित अपने घर से 500 मीटर दूर गोपाल कुंड के पास खड़ा था। 

इसी दौरान वहां साधु वेश धारी 60 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी भिंड, मुरैना, मध्य प्रदेश पहुंचा। उसने बच्चे को गोदी में उठा लिया। इसके बाद उसे गले से लगाकर कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा। अचानक उसे सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसने कई बार बच्चे को उठाया और फिर से सड़क पर पटका। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


दर्दनाक नजारा देख राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने ओमप्रकाश को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भेजा। 

इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उसके पिता की ओर से आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस वारदात के पीछे का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था अंकित
अंकित के पिता हरपाल ने बताया कि उनको तीन बच्चे हैं। अंकित सबसे छोटा था। वह किराए के मकान में रहते हैं। फल की ढकेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शाम को अंकित खेलते हुए परिक्रमा मार्ग पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद पत्नी और दो अन्य बच्चे बदहवास हैं। आरोपी ने उनके बच्चे के साथ यह वारदात क्यों की, इसकी उनको जानकारी नहीं है। मामले में पुलिस को तहरीर दी है। बेटे के हत्यारोपी को सजा दिला कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें