फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत; साथी की हालत नाजुक

Sun, 15 Oct 2023 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हादसा फरह थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम हुआ। आगरा निवासी अदिति और मोनू (23) बाइक से मथुरा की ओर जा रहे थे। फरह कस्बा में पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदिति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ेंः- कातिल बेटा: मां पर सिलबट्टे से तब तक किए थे वार...जब कि मर न गई, पुलिस के सामने उगली हकीकत तो सुन कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को फरह, सीएससी पर भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। एसएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें