मथुरा। यमुना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए ट्रेस स्कीमर मशीन से सफाई कराई जाएगी। मशीन का ट्रायल सफल होने के बाद सोमवार को इसका उद्घाटन होगा। नगर निगम ने यह मशीन 1.80 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी है।
मशीन यमुना के घाटों पर प्रतिदिन सफाई करेगी, जिससे नदी के जल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। मशीन विशेष रूप से प्लास्टिक, पॉलीथीन, लकड़ी के टुकड़े, और अन्य तैरते हुए कचरे को हटाने मदद करती है। अपनी उन्नत तकनीक के साथ यह मशीन कम समय में अधिक मात्रा में कचरा एकत्र करने में सक्षम है। इससे न केवल नदी की सुंदरता बहाल होगी बल्कि जलीय जीवन को भी बढ़ावा मिलेगा। नदी के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि सोमवार को मशीन का उद्घाटन होगा।