Yamuna Flood In Mathura: बाढ़ में फंसे लोगों को नाव से बाहर निकाला गया।
- फोटो : अमर उजाला
यमुना किनारे के किनारे के कुल 116 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें 11 गांव आबादी वाले हैं। इन गांवों के 316 राज्यों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि बिरला मंदिर धर्मशाला के राहत शिविर में 514, मोदी भवन में 73, हजारीमहल में 205 और नगर पालिका कल्याण इंटर कॉलेज के राहत शिविर में 325 बाढ़ प्रभावित लोगों को ठहराया गया है।
यह भी पढ़ेंः- Sawan 2023: दर्शन और परिक्रमा को भोले बाबा की सेना चली, बम-बम से गूंजी गली-गली
उन्होंने बताया कि कुल 1117 लोगों को 166 पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं बाढ़ प्रभावित नौहझील के गांव भैरई निवासी नरेश कुमार (19) 15 जुलाई से लापता है। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। भैरई क्षेत्र में यमुना में बाढ़ चल रही है।