मथुरा में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लग गई। चालक ने कार से कूद कर जान बचाई। थाना नौहझील क्षेत्र में गांव पालखेड़ा के निकट नोएडा से आगरा की ओर स्विफ्ट कार जा रही थी। कार में मथुरा के थाना हाइवे के सौंख रोड़ निवासी बंटी पुत्र गुलजारी लाल सवार थे।
विज्ञापन
रात करीब 7:30 बजे माइल स्टोन 73 के समीप कार में अचानक आग लग गई। चालक बंटी ने चलती कार में से कूद कर बमुश्किल जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर कार में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाद में यातायात को सुचारू कराया गया। चालक सुरक्षित है।