फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

Sat, 05 Mar 2022 10:38 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील(मथुरा )

सार

प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर धूं-धूंकर जलती कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लग गई। चालक ने कार से कूद कर जान बचाई। थाना नौहझील क्षेत्र में गांव पालखेड़ा के निकट नोएडा से आगरा की ओर स्विफ्ट कार जा रही थी। कार में मथुरा के थाना हाइवे के सौंख रोड़ निवासी बंटी पुत्र गुलजारी लाल सवार थे।

विज्ञापन


रात करीब 7:30 बजे माइल स्टोन 73 के समीप कार में अचानक आग लग गई। चालक बंटी ने चलती कार में से कूद कर बमुश्किल जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर कार में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाद में यातायात को सुचारू कराया गया। चालक सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें