फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच को दंगल में दांव पेच अजमाएंगे कई राज्यों के पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम द्वारा 5 दिसंबर को भरतपुर गेट के पास स्थित एक कॉलेज में दंगल का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों और पार्षदों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। बीते दिनों बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद पहली बार दंगल कराया जाएगा। इसमें प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के पहलवान भी दांव पेच अजमाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश केसरी हनुमान गुर्जर को इस दंगल के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वह वार्ड-5 के पार्षद भी हैं। उन्होंने बताया कि दंगल और कुश्ती में मथुरा का एक अलग इतिहास है। द्वापर युग में यहां भगवान श्रीकृष्ण बलराम दंगल में पहलवानों को अभ्यास कराते थे। प्रसिद्ध पहलवान गामा, धारा सिंह ने भी यहां से दांव पेच सीखकर विश्व में देश का नाम रोशन किया। इसको बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया अभियान से प्रेरणा लेकर योजना को नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा गया। बैठक में यह प्रस्ताव सभी ने सर्वसम्मति से पास किया।
उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को भरतपुर गेट के पास किशोरी रमन इंटर कॉलेज में इसका आयोजन कराया जाएगा। इस दंगल में मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, हिमाचल और बिहार के पहलवान हिस्सा लेंगे। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस कुश्ती दंगल को बढ़ाना हमारी नैतिकता जिम्मेदारी है। इसलिए नगर निगम अब हर साल दंगल का आयोजन कराएगा। आगामी दिनों में होने वाले दंगल की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें