मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर 49 खिलाड़ियों का फिरोजाबाद में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी नीलम सिरोही, चंचल सिरोही और जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के लिए फ्री स्टाइल के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग एवं बालकों के लिए ग्रीको रोमन के 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने दांव-पेच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
बालिका वर्ग में मालती, दिया, इच्छा, प्राची, राधिका, हेमलता, चंचल, वर्षा सिंह, मोहिनी, नीशु और पुष्पांजलि चयनित हुईं। ग्रीको रोमन के 19 वर्ष वर्ग में तेजवीर चौधरी, वरुण गोस्वामी, देव सिरोही, अनमोल सिंह, आदर्श, अनिरुद्ध और राजीव ठाकुर तथा 17 वर्ष वर्ग में चिंटू मिश्रा, ध्रुव, अभय कुंतल, रजनीश पूनिया और भानु प्रताप ने स्थान बनाया।
बालक फ्री स्टाइल के 14 वर्ष वर्ग में देव गुर्जर, शुभम चौधरी, दीपक, तेजस, जितेंद्र, लकी, मनजीत गुर्जर, अमन चौधरी और कृष्णा, 17 वर्ष में प्रशांत, गोपाल, सुमित, योगेश, कान्हा, हरीश, मोहित, सुमित सिरोही और अमन ठैनुआ और 19 वर्ष में शिवम, कान्हा, मनीष कुमार, कार्तिक, नितिन कुमार, आदर्श, यश और निशांत का चयन हुआ।
निर्णायक की भूमिका केवी तोमर, सर्वेश सोलंकी, जयप्रकाश, राहुल कुमार, डीके सिंह, आशीष शर्मा, विनोद पाल, राकेश साहू, राजेश चौधरी, पंकज चौधरी और रूपेंद्र सिंह ने निभाई। चयनित सभी खिलाड़ी 22 अगस्त को फिरोजाबाद में होने वाली मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में मथुरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, कुश्ती संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव जनार्दन पहलवान, कोच बृजमोहन सिंह, हरेश कुमार सिंह, सीमा शर्मा, जयप्रकाश, राहुल शर्मा, रूबी पवार मौजूद रही।