फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मान मंदिर की दीवार गिरी

विज्ञापन
नवनिर्मित मकान पर गिरे मान मंदिर की दीवार के भारी-भरकम पत्थर।
विज्ञापन
बरसाना। ब्रह्मचल पर्वत स्थित मान मंदिर की निर्माणाधीन पत्थर की दीवार का एक हिस्सा बुधवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार में लगे भारी-भरकम पत्थर पर्वत के नीचे बसे मानपुर गांव में दो मकानों पर जा गिरे। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 25 टन पत्थर नीचे गिरे। गनीमत रही कि हादसा के समय दोनों मकानों में रहने वाले परिवार के लोग घर से बाहर थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


अचानक पत्थरों के गिरने से तेज धमाके की आवाज हुई, जिसे सुनकर ग्रामीण सहम गए। देखते ही देखते पत्थर मकानों तक पहुंच गए। हादसे में तेजपाल सिंह और बांके के मकान चपेट में आ गए। बांके के मकान में दरार आ गई, जबकि तेजपाल सिंह के नवनिर्मित मकान की दीवार ढह गई। भारी पत्थरों के मकानों पर गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि मान मंदिर की दीवार का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा ही गिरा है। शेष दीवार अभी भी भारी-भरकम पत्थरों के साथ खड़ी है। आशंका है कि शेष हिस्सा कभी भी गिर सकता है। पर्वत के ठीक नीचे आबादी होने के कारण ग्रामीणों को चिंता सता रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि दीवार में बड़े-बड़े पत्थर लगे हैं। एक हिस्सा गिरने पर ही करीब 25 टन पत्थर नीचे मकानों तक पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का तत्काल निरीक्षण कराने और बची हुई खतरनाक दीवार को सुरक्षित तरीके से हटवाने की मांग की है। एसडीएम गोरवर्धन सुशील कुमार सिंह का कहना है कि माैके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें