फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वासुदेव वाटिका के पाथवे का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोकुल में निर्माणाधीन वासुदेव वाटिका में लगाई जा रही टाइल्स को देखकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने नाराजगी जताई। साथ ही पाथवे पर लगाई गई सभी टाइल्स को उखाड़कर बेहतरीन डिजाइन की टाइल्स को लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बुधवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में परिषद के तकनीकी दल, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के इंजीनियर और परिषद के शीर्ष अधिकारियों के साथ गोकुल स्थित वासुदेव वाटिका का निरीक्षण किया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देने को कहा। निरीक्षण दौरान डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें