फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त होकर मनाएं होली: देवकीनंदन महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। प्रियाकांतजू मंदिर में आयोजित होली महोत्सव में देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने श्रद्धालुओं को नशा मुक्त होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा होली प्रेम और सद्भाव का त्योहार है, इसे नशे में डूबकर व्यर्थ न करें। नशा न केवल शरीर और धन की हानि करता है, बल्कि सम्मान भी खत्म करता है। सनातन संस्कृति का सम्मान करते हुए होली को पवित्रता और प्रेम के साथ मनाएं।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा समापन दिवस पर उन्होंने कहा कि ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है क्योंकि यह हमें एकता और प्रेम का संदेश देती है। हम सभी को एक-दूसरे के रंग में प्रेमपूर्वक रंग जाना चाहिए, यही होली की सार्थकता है। सुदामा चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जिसका हाथ श्रीकृष्ण पकड़ लेते हैं, वह कभी अभाव में नहीं रहता।
मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे देवकीनंदन महाराज प्रियाकांतजू के विग्रह को गुलाल लगाकर होली का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान हाईड्रोलिक पिचकारी से टेसू के रंग और गुलाल की वर्षा होगी। मुख्य यजमान राहुल-पुष्पा देवी, प्रवीन गुलजारी कपूर, मधू कपूर, सतीश गर्ग, धर्मपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें