लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान किया। जिले में पुरुषों के कुल 66.3 वोट पड़े तो महिलाओं ने 63.5 फीसदी वोट डाले।
मथुरा जिले में कुल 17,34,897 मतदाता हैं। इस बार 11,27,939 मतदाताओं ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया। इनमें महिला वोटरों की संख्या 4,99,424 है।
अगर विधानसभा वार देखें तो मांट में सर्वाधिक महिलाओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। यहां कुल 3,14,460 मतदाताओं में से 2,09,837 ने वोट डाला। इनमें 1.15 लाख पुरुष तो 94,669 महिलाओं ने वोट डाले। जो जिले में सर्वाधिक 66.4 प्रतिशत है।
मथुरा में 4,24,999 वोटों में से 2,51,856 वोट पड़े। इनमें 1.42 लाख पुरुषों ने तो 1.09 लाख महिलाओं ने वोट डाले। यहां महिलाओं का वोट प्रतिशत 57.2 रहा।
विधानसभा वोट पड़े महिला प्रतिशत
मांट 209837 94669 66.4
छाता 226754 100985 66.0
गोवर्धन 207841 91694 65.3
बलदेव 231651 102469 64.7
मथुरा 251856 109607 57.2