फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। वार्ड नंबर सात में कृष्णा कॉलोनी में पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बमुश्किल समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि कॉलोनी में पिछले करीब दस दिनों से जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे महिलाओं को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां के लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। पालिका में अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था होने के बावजूद पालिका नगर में पानी की सप्लाई नहीं दे पा रही है।
कई बार सभासदों ने पालिका में इस मामले की शिकायत कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। लेकिन कोई सुनवायी नहीं हुई। बृहस्पतिवार को महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और पालिका पहुंच जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। राधा, जमुना, महेश, गुडिया, राहुल, गुड्डी, प्रिंस, राजू आदि थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर आर्यनगर में पेयजल सप्लाई में गंदा, बदबूदार पानी आने की शिकायत कॉलोनी के वेदराम शर्मा ने कई बार की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह बोतल में गंदा पानी लेकर इधर-उधर घूम रहे है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही हैं। उनका कहना था कि इतना नकारा प्रशासन पहले कभी नही देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें